Noble Prize 2020

✅ नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दु 
🔘 वर्ष 2020 में चिकित्सा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है इस वर्ष यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले अमेरिकन वैज्ञानिकों हार्वी जे अल्टर व चार्ल्स एम राइस और  ब्रिटिश माइकल ह्यूटन को संयुक्त रूप से मेडिसिन या फिजियोलॉजी के लिए को दिया जाएगा।
🔘 नोबेल पुरस्कार विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है जो की  चिकित्सा के अलावा शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।
🔘 स्वीडन के कारोलिंस्का संस्थान के नोबेल असेंबली ने एक बयान में कहा, "हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और रक्त परीक्षण और नई दवाओं से लाखों लोगों की जान बचाई है।"
🔘 हेपेटाइटिस ए और बी वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त-जनित हेपेटाइटिस के अधिकांश मामले अस्पष्टीकृत रहे।  
🔘 नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा स्टॉकहोम में नोबेल कमेटी के प्रमुख थॉमस पर्लमैन द्वारा की गई ।
🔘 विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार,  हर साल दुनिया भर में 70 मिलियन से अधिक मामले और हेपेटाइटिस के कारण 4,00,000 मौतें दर्ज की जाती हैं। यह बीमारी पुरानी है और यकृत की सूजन और कैंसर का एक प्रमुख कारण है।
🔘 नोबेल प्रतिष्ठित पुरस्कार 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1,118,000 से अधिक) की पुरस्कार राशि के साथ दिया जाता है
🔘 इस पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 124 साल पहले छोड़ी गई वसीयत के सौजन्य से किया जाता है ।
🔘 यह पुरस्कार 12 अक्टूबर को घोषित किए जाने वाले छह पुरस्कारों में से पहला है। अन्य पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता  हैं।

Comments

Popular From Month

Sports-General Knowledge questions and answers

Mission Karmayogi

Saka Era

Pameer Plateau

Taj Mahal

timeline of modern india

S. R. Bommai Case : The Detailed Analysis

Elephanta Caves

Details of the Proceedings held during the last sitting of the Constituent Assembly