jajiya tax
🔵 जजिया : एक_नजर_में 🔵
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
👉एक प्रकार का कर जो मुस्लिम शासकों द्वारा गैर-मुस्लिमों से लिया जाता था!
👉सर्वप्रथम मुहम्मद बिन कासिम ने भारत के सिंध प्रांत के देवल में जजिया कर लगया था!
👉फिरोज शाह तुगलक जजिया कर को खराज से अलग कर स्वतंत्र कर के रूप में स्थापित किया!
👉सर्वप्रथम ब्राह्मणों पर जजिया लगाने का कार्य फिरोज शाह तुगलक ने हीं किया!
👉सल्तनत के बाहर के राज्यों में सर्वप्रथम कश्मीर के सिकंदर शाह ने जजिया कर लगाया!
👉सिकंदर लोदी ने भी काफी सख्ती के साथ जजिया कर वसूला
👉सिकंदर शाह के बेटे जैनुल आब्दीन (कश्मीर का अकबर) ने कश्मीर में अपने पिता के द्वारा लगाये गये जजिया कर को समाप्त कर दिया!
👉गुजरात में सर्वप्रथम अहमद शाह ने जजिया लगाया!
👉शेर शाह के समय जजिया को नगर कर के रूप में वसूल किया गया!
👉जजिया कर समाप्त करने वाला पहला मुगल शासक अकबर था जिसने 1564 ई में जजिया कर समाप्त करने की घोषणा की!
👉अकबर ने 1575 में पुनः जजिया लगाया, परन्तु चार वर्ष बाद 1579-80 में जजिया कर को एक बार पुनः बंद कर दिया गया!
👉औरंगजेब ने काफी सख्ती के साथ 1679 ई को जजिया कर को फिर से लागू कर दिया!
👉1712 ई में जहांदारशाह शाह द्वारा इसे समाप्त किया गया!
👉1717 ई में फर्रूखशियर ने जजिया कर को फिर से लागू किया!
👉अंततः 1720 ई में मुहम्मद शाह (रंगीला बादशाह) ने इसे पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया!
नोट :- तुरूष्कदण्ड मुस्लिमों से गहड़वाल शासकों द्वारा लिया जाने वाला धार्मिक कर था!
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Comments
Post a Comment