Lucent GK

☑️ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लुसेंट पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : #LucentGK

प्रश्‍न 01. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर – बैंगलुरु (कर्नाटक)

प्रश्‍न 02. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा रिएक्टर कौन-सा था ?
उत्तर – अप्सरा

प्रश्‍न 03. विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर – तिरुवनंतपुरम (केरल)

प्रश्‍न 04. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ?
उत्तर – देहरादून (उत्तराखंड)

प्रश्‍न 05. अन्टार्कटिका में प्रथम भारतीय स्थायी प्रयोगशाला को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर – दक्षिण गंगोत्री

प्रश्‍न 06. इलिसा (ELISA) परीक्षण किस रोग की पहचान के लिए किया जाता है ?
उत्तर – एड्स रोग

प्रश्‍न 07. हवाई जहाज के ‘ब्लैक बाक्स’ का कैसा रंग होता है ?
उत्तर – नारंगी

प्रश्‍न 08. ‘खुरपका व मुँहपका रोग’ किनमें पाया जाता है ?
उत्तर – गाय और भैंस

प्रश्‍न 09. सूचना की उस सबसे छोटी इकाई को क्या कहते हैं जिसे कंप्यूटर समझ और प्रोसेस कर सकता है ?
उत्तर – बिट

प्रश्‍न 10. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की नगरीय जनसंख्या कुल जनसंख्या की कितने प्रतिशत है ?
उत्तर – 27.78%

प्रश्‍न 11. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुष-स्त्री अनुपात (लिंगानुपात) कितना है ?
उत्तर – 940

प्रश्‍न 12. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात (लिंग अनुपात) सबसे कम है ?
उत्तर – हरियाणा

प्रश्‍न 13. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में जनसंख्या घनत्व अधिकतम है ?
उत्तर – बिहार

प्रश्‍न 14. तेल और प्राकृतिक गैस-आयोग (ONGC) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर – देहरादून

प्रश्‍न 15. भारत का अनुसंधान केंद्र ‘हिमाद्रि’ कहाँ स्थित है ?
उत्तर – आर्कटिक क्षेत्र

प्रश्‍न 16. राष्ट्रीय संग्रहालय कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर – कोलकाता

प्रश्‍न 17. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया ?
उत्तर – सच्चिदानन्द सिन्हा

प्रश्‍न 18. भारतीय संविधान में नागरिकों को कितने मूल अधिकार प्राप्त है ?
उत्तर – 6

प्रश्‍न 19. 42वें संशोधन द्वारा प्रस्तावना में कौन-से शब्द जोड़े गए ?
उत्तर – समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व अखंडता

प्रश्‍न 20. भारत में सबसे अधिक वर्षा किस मानसून से होती है ?
उत्तर – दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन

Comments

Popular From Month

Sports-General Knowledge questions and answers

timeline of modern india

Inter-State Water Disputes

S. R. Bommai Case : The Detailed Analysis

Elephanta Caves

20 Most Important Question of India GK General Knowledge

Saka Era

Highest Common Factor(HCF)

Details of the Proceedings held during the last sitting of the Constituent Assembly

Current Affairs 31st March 2017