Daily Dose 20Sept 2020

डेली का डोज 28 सितम्बर 2020

1.विश्व पर्यटन दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 मार्च
b. 15 अप्रैल
c. 20 मई
d. 27 सितंबर✔️ 

2.हाल ही में किस दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का 82 साल की उम्र में निधन हो गया?

a. जसवंत सिंह✔️
b. नारायण राणे
c. जेपी नड्डा
d. सूरत सिंह नेगी

3.अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के किस ऐप को प्ले स्टोर पर बैन के आदेश पर रोक लगा दी है?

a. इंस्टाग्राम
b. टिकटॉक✔️
c. स्नैपचैट
d. ट्विटर 

4.अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में निम्न में से किन दो खिलाड़ियों को चुना गया है?

a. इंदुमति कथिरेसन एवं सुनील छेत्री
b. डालिमा छिब्बर एवं इगोर स्टिमैक
c. गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू एवं महिला मिडफील्डर संजू✔️
d. बाला देवी एवं अनिरुद्ध थापा


5.टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने भारत सरकार के खिलाफ कितने करोड़ रूपए का टैक्स केस जीत लिया है?

a. 10 हजार करोड़

b. 12 हजार करोड़

c. 29 हजार करोड़

d. 20 हजार करोड़✔️

 

6.विश्व मूक बधिर दिवस (World Deaf Dumb Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 26 सितंबर✔️

b. 10 जनवरी

c. 15 मार्च

d. 12 अगस्त

 

7.हाल ही में किस राज्य ने गैर-संचारी रोगों नियंत्रित करने से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूनाइटेड नेशन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स अवार्ड जीता है?

a. केरल✔️

b. बिहार

c. पंजाब

d. तमिलनाडु

 

8.हाल ही में किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को उनके लंबे अनुभव के कारण बीसीसीआइ ने सीनियर महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है?

a. दीप्ति शर्मा

b. नीतू डेविड✔️

c. डायना इडुल्जी

d. अंजुम चोपड़ा

 

9.प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने हाल ही में किस क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की?

a. महेंद्र सिंह धोनी

b. सचिन तेंदुलकर

c. युवराज सिंह✔️

d. गौतम गंभीर

 

10.विश्व बैंक ने हाल ही में किस देश में सुरक्षित पानी और स्वच्छता के लिए 200 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दे दी है?

a. बांग्लादेश✔️

b. भारत

c. नेपाल

d. चीन


उत्तर-👇🇮🇳

1.d. 27 सितंबर
हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है. हर साल इसकी अलग थीम होती है. इस साल का विषय पर्यटन और ग्रामीण विकास है. इस वर्ष का पर्यटन दिवस ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर के देश कोविड-19 के प्रभाव से उबरने के लिए पर्यटन की ओर देख रहे हैं. यह दिवस दुनिया भर के लोगों में आपसी समझ बढ़ाने के साथ एक दूसरे की सभ्यता और संस्कृति समझने में सहायता करता है.

 

2.a. जसवंत सिंह 
दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. जसवंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्वत वाली एनडीए सरकार में 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्त जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी. भारतीय सेना में लंबे समय तक सेवा देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था. जसवंत सिंह संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहे थे.

 

3.b. टिकटॉक
अमेरिकी संघीय जज ने देश में मध्यलरात्रि से चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर बैन लगाने के राष्ट्र पति डोनाल्ड  ट्रंप प्रशासन के फैसले को स्थचगित कर दिया है. ट्रंप ने हाल ही में ऐप को सुरक्षा के लिहाज से टिकटॉक को ऐप स्टोर पर बैन करने का आदेश दिया था. इसमें ट्रंप प्रशासन की ओर से कहा गया था कि 27 सितम्बर 2020 के बाद एप्पल और गूगल प्ले स्टोर से टिकटॉक को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा.

 

4.c. गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू एवं महिला मिडफील्डर संजू
भारतीय पुरुष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और महिला टीम की मिडफील्डर संजू 2019-20 सत्र के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने. रतनबाला देवी को महिला और अनिरुद्ध थापा को पुरुष वर्ग में ‘एमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने हाल ही में यह घोषणा की. गुरप्रीत का यह पहला पुरस्कार है. वह एआईएफएफ के ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ बनने वाले दूसरे और शहर के पहले गोलकीपर हैं. उनसे पहले सुब्रत पॉल ने 2009 में यह पुरस्कार जीता था.

 

5.d. 20 हजार करोड़
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने भारत सरकार के खिलाफ 20 हजार करोड़ रूपए का टैक्स केस जीत लिया है. सरकार ने फैसले की जानकारी मिलने के बाद कहा है कि वह मध्यस्थता अदालत के फैसले का अध्ययन करेगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में कोई निर्णय लेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट अपने फैसले में कहा है कि भारत सरकार की ओर से वोडाफोन पर टैक्स लायबिलिटी भारत और नीदरलैंड्स के बीच हुए निवेश संधि समझौते का उल्लंघन है.
For Daily Current Affairs 
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Join Now 👉 

Comments

Popular From Month

Classical Dances of India

Countries visited by Prime Minister Modi - foreign tris of modi ji

What Is PM Jan Dhan Yojana? Who Are The Beneficiaries; Know Everything Related To PMJDY

Major events of history

Report On Education Released By The National Statistical Office (NSO)

Indian Constitution GK Questions

Bank Rates and Ratios

Famous Awards

Mauryan Administration

First in Banks