IMP EVENTS OF 1 OCT

01 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1867 – कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1908 – फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।
1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।
1926 - भारतीय टुकड़ियों के लिए एक स्थायी नर्सिंग सेवा बनायी गयी और उसे इंडियन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (आईएमएनएस) का नाम दिया गया।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।
1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 – नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1962 – संयुक्त राष्ट्र ने न्यू गुएना गणराज्य का नियंत्रण नीदरलैंड को सौंपा।
1967 - भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 - लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003 - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
2004 - इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 - इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
2006 - इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।
2019 - देशी ( भारतीय ) फाइटर जेट तेजस ने विमानवाहक पोत से टेकऑफ और लैंडिंग का परीक्षण एक ही उड़ान में पास किया।

01 अक्टूबरको जन्मे व्यक्ति👉

1842 - एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।
1847 – भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।
1895 - लियाक़त अली ख़ाँ - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।
1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ।
1904 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ।
1906 – महान पार्श्व गायक गायक सचिन देव बर्मन का जन्म कोमालिया (बांग्लादेश) में हुआ।
1919 - मजरूह सुल्तानपुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार ।
1924 - जिमी कार्टर - अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति ।
1927 - शिवाजी गणेशन - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता ।
1928 - सूरज भान - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता ।
1938 - माइकल फ़रेरा - भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी।
1945 - रामनाथ कोविंद - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनेता है। वे राज्य सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।वर्तमान भारत के राष्ट्रपति।
1951 - जी.एम.सी. बालायोगी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।
1966 - त्रिलोक सिंह ठकुरेला - राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत ।
1975 - सचिन देव बर्मन - बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक ।

01 अक्टूबर को हुए निधन👉

184 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और लेखक पीयर कारनेली का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ। इन्हें फ़्रांस में नाटक लिखने के मैदान का पितामह और क्लासिकल नाटक का संस्थापक कहा जाता है।
1979 - चन्दन सिंह गढ़वाली - भारत के क्रांतिकारी।

01 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जन्म दिवस ।
🔅  सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस ( भारत)।
🔅 राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस ।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस ।
🔅 नाईजेरिया का राष्ट्रीय दिवस  (एक अक्टूबर) ।
🔅 भारतीय पर्यटन विकास निगम  (आईटीडीसी) स्थापना दिवस ।
🔅 विश्व शाकाहारी दिवस ।
🔅संघ लोक सेवा आयोग  स्थापना दिवस।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।

Comments

Popular From Month

Important Formulas - Average

Taj Mahal

Mauryan Administration

Saka Era

Important Abbreviations in Banking

What Is PM Jan Dhan Yojana? Who Are The Beneficiaries; Know Everything Related To PMJDY

Hormones in Human Body

Disposal of the Business of the Government of India

GK and Most Important Questions

Mission Karmayogi