International Coffee Day 2020

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?


अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को प्रति आदर सम्मान व्यक्त करना है जो खेत से दुकान तक कॉफी को पहुंचाने हेतु बहुत ही कड़ी मेहनत करते हैं.

International Coffee Day 2020: अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रत्येक साल उन सभी लोगों के प्रयासों को पहचानने हेतु मनाया जाता है, जो कॉफी व्यवसाय से जुड़े हैं. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कॉफी पेय को बढ़ावा देना है.

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को प्रति आदर सम्मान व्यक्त करना है जो खेत से दुकान तक कॉफी को पहुंचाने हेतु बहुत ही कड़ी मेहनत करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था.

एक साल पहले, साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने 01 अक्टूबर को प्रत्येक साल अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाने का फैसला किया था. यह दिन विश्वभर में कॉफी किसानों के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु भी मनाया जाता है.

कॉफी के बारे में जानने हेतु दस मुख्य बातें

• इथियोपिया के एक बकरी चरवाहे काल्दी ने विश्व में सबसे पहले कॉफी बीन्स की खोज की.

• अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, कॉफी तेल के बाद दुनिया में दूसरा सबसे अधिक कारोबार किया जाने वाला उपयोगी वस्तु है.

• भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है. भारत विश्व की कुल 4 प्रतिशत कॉफी का उत्पादन करता है.

• विश्व में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन ब्राज़ील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया तथा इथियोपिया द्वारा किया जाता है.

• भारत में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक (71%), केरल (21%) तथा तमिलनाडू (5%) हैं.

• भारत में उत्पादित की जाने वाली कॉफी का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात किया जाता है.

• भारत के कॉफी उत्पादन के शीर्ष खरीदार इटली, रूस और जर्मनी हैं.

• भारत में रोबस्टा कॉफी तथा अरेबिका कॉफी का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है.

• भारत ने साल 2017-18 के दौरान 3.16 लाख टन कॉफी का उत्पादन किया था और निर्यात 3.92 लाख टन किया था.

• भारतीय कॉफी विश्वभर की सबसे अच्छी गुणवत्ता की कॉफी मानी जाती है, क्योंकि इसे भारत में छाया में उगाया जाता है, इसके बजाय विश्वभर के अन्य जगहों पर कॉफी को सीधे सूर्य के प्रकाश में उगाया जाता है.

अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन के बारे में

अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना साल 1963 में लंदन में हुई थी. इस संगठन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व कॉफी क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटना है. अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन की सदस्य सरकारें विश्व कॉफी उत्पादन का 98 प्रतिशत और विश्व उपभोग का 67 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करती हैं.
For Daily Current Affairs 
➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Comments

Popular From Month

Important Formulas - Average

Hormones in Human Body

Saka Era

What Is PM Jan Dhan Yojana? Who Are The Beneficiaries; Know Everything Related To PMJDY

GK and Most Important Questions

First in Banks

Taj Mahal

Disposal of the Business of the Government of India

Major events of history

Report On Education Released By The National Statistical Office (NSO)