27 Sept Events

27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1290 - चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1760 - मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 - मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
1825 - इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
1905 – महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।
1940 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 – रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।
1949 – चीन का भीड़ भाड वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
1958 - मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1961 - सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
1980 -  संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की  शुरुआत हुई।
1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1988 – कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।
1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2002 - न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
2009 - भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
2019 - अमरीका ने क्‍यूबा के पूर्व राष्‍ट्रपति राउल कास्‍त्रो और उनके परिवार के सदस्‍यों की यात्रा पर प्रतिबंधों की घोषणा की।
2019 - फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 - भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1848 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1871 - विट्ठलभाई पटेल - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1907 - 23 साल की उम्र में फाँसी पर चढे भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ ( 28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें ) ।
1932 – भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
1953 - माता अमृतानंदमयी - भारतीय, धार्मिक नेता।
1981 - लक्ष्मीपति बाला जी - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1981 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का जन्म हुआ। 

27 सितंबर को हुए निधन👉

1590 – सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।
1833 – महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।
1968 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
1972 – भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।
2001 - कोटला विजय भास्कर रेड्डी - आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2004 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
2008 - महेन्द्र कपूर - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
2015 - सैयद अहमद - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।

27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस ।
🔅 विट्ठल भाई पटेल जयन्ती।
🔅 पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि ।
🔅 श्री एम.आर. रंगनाथन  पुण्य दिवस ।
🔅 श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस।
🔅 शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें) ।
🔅 विश्व पर्यटन दिवस।
🔅 विश्व नदी दिवस ( World Rivers Day , सितंबर का आखिरी रविवार )।

कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Comments

Popular From Month

LATEST APPOINTMENT LIST

Indian Constitution – Age Limits, Durations

list of first in india

Saka Era

FIRST IN INDIA

Hormones in Human Body

Important Formulas - Average

World Ozone Day, or International Day for the preservation for Ozone layer

coins and currency notes manufacturing

S. R. Bommai Case : The Detailed Analysis